सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर उपमंडल संगड़ाह की सैंज ग्राम पंचायत में एक महिला की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हुई है। महिला की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

गहरी खाई में पड़ी मिली महिला

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर से घास काटने के लिए निकली थी। परिजनों को महिला गहरी खाई में मृत पड़ी मिली। इस घटना का बाद से पूरे गांव में माहौल गमगीन है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9 साल बाद परिवार से मिली लड़की, परिवार छोड़ चुका था जिंदा होने की उम्मीद

घास लाने निकली थी घर से

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते कल सैंज गांव में पेश आई है। गांव में रहने वाली 45 वर्षीय इंदिरा देवी घर से घास काटने के लिए घासनी के लिए निकली थी। माना जा रहा है कि घासनी में घास काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में गिर गई।

 

इंदिरा देवी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसे देखने के लिए घासनी की ओर गए। मगर परिजनों को घासनी में इंदिरा कहीं भी नहीं दिखी। उन्होंने उसे कई आवाजें भी लगाई, लेकिन उसका सामने से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में तलाशी के दौरान परिजनों को इंदिरा गहरी खाई में बेसुध पड़ी हुई दिखी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नाले में मिली 15 साल के बेटे की देह, मां बोली- चुपचुप रहता था मेरा लाडला

परिजनों में मची चीख-पुकार

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर इंदिरा को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए CHC संगड़ाह ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतका के परिजनों ने महिला की मौत को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें