राजनीति

#विविध

March 5, 2025

हिमाचल : 9 साल बाद परिवार से मिली लड़की, परिवार छोड़ चुका था जिंदा होने की उम्मीद

हिमाचल में अकेले सड़कों पर घूम रही थी लड़की

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Rubina

ऊना। आंगन की जो रौनक था, वो परछाई बन कहीं खो गया। मगर किस्मत ने ऐसा चमत्कार किया, कि बिछड़ा हुआ फिर से अपना हो गया। ऐसा ही कुछ ऊना जिले में एक लड़की के साथ हुआ है- जो कि नौ साल बाद अपने परिवार से मिली है।

अकेली घूम रही थी लड़की

बताया जा रहा है कि बीती 9 फरवरी को एक लड़की रात के समय पंडोगा पुलिस को संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमती हुई दिखी। नाम पूछने पर पुलिस टीम को उसने अपना नाम रुबीना उस्मान कुरैशी बताया। साथ ही बताया कि वो मुंबई की रहने वाली है और इससे ज्यादा उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पूरा परिवार था चिट्टा तस्कर, कनाडा भागने की थी तैयारी; मां-बेटी अरेस्ट

किस्मत ने बदली करवट

लड़की असल में वो कहां की रहने वाली थी इस बात का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था। मगर कहते हैं ना जब किस्मत करवट लेती है तो वो कई चमत्कार करती है। पंडोगा पुलिस ने लड़की के रहने की व्यवस्था घालूवाल वन स्टॉप सेंटर में की। इसके बाद पुलिस टीम रूबीना का असल ठिकाना पता लगाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत और दिन-रात मेहनत करने के बाद पुलिस ने करीब 18 दिन बाद रूबीना के असल ठिकाने का पता लगा लिया।

 

इतनी जानकारी मिलते ही हरोली पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुबंई पुलिस ने रूबीना के भाई से संपर्क साधा। जांच में पाया गया कि रूबीना अपने परिवार से बिछड़ गई थी। मगर किसी कारण रुबीना के पिता उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, अंदर सवार था शिक्षक- नहीं बच पाया

जिंदा होने की उम्मीद छोड़ चुका था परिवार

तीन वर्ष पहले रूबीना के पिता का देहांत हो चुका। अब परिवार में रूबीना का भाई है- जिसे अपनी बहन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी कि वो कहां और कैसे गुम हुई थी। इतना ही नहीं रूबीना का परिवार उसके जिंदा होने की उम्मीद भी छोड़ चुका था।

9 साल बाद परिवार से मिली बेटी

वहीं, अब हरोली पुलिस ने रूबीना को उसके भाई को सौंप दिया है। अब 9 साल बाद लड़की अपने परिवार से मिली है। हिमाचल पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार से बिछड़ी बेटी को 9 साल उसके परिवार से मिलवाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख