राजनीति

#अपराध

March 5, 2025

हिमाचल : नाले में मिली 15 साल के बेटे की देह, मां बोली- चुपचुप रहता था मेरा लाडला

किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था सुभाष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solan News

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जनपद के रुन्धन घोड़ो स्कूल के पास नाले में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोर पेड़ की टहनी से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

किशोर ने की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि किशोर अपने माता-पिता के साथ बाड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था। किशोर की उम्र अभी महज 15 साल थी। लाडले बेटे की मौत के बाद माता-पिता सदमे में हैं। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार वाह! बिना गलती के अफसर का किया डिमोशन- जानें क्या है पूरा मामला

बिना बताए चला गया था कहीं

परिजनों ने बताया कि बीती 3 मार्च को लड़का बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन काफी देर तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान रुन्धन घोड़ो के पास उन्हें उनका बेटा पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पेड़ से लटका मिला लड़का

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा पहले भी दो-तीन बार घर से बिना बताए जा चुका था। मगर हर बार वो सही-सलामत मिल जाता था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अक्सर गुमसुम रहता था और ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करता था। इतना ही नहीं वो हमेशा स्कूल जाने से मना करता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2033 वन मित्रों को अप्रैल में नियुक्ति पत्र देगी सरकार, मई में होगा ओरिएंटेशन

गले पर रस्सी के निशान

मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है- जो कि झारखंड का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही BNS की धारा 144 मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को मृतक के गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी बेटे की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख