ऊना। हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों युवा देश-विदेश में अलग-अलग जगहों पर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में कई बार ये लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है- जिले का एक बेटा पंजाब के लुधियाना में हादसे का शिकार हो गया है।

तेज रफ्तार पिकअप में कुचला

युवक को एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बुरी तरह कुचल दिया है। इस हादसे में युवक की कई हड्डियां और छाती की पसलियां टूट गई हैं। साथ ही युवक के शरीर में बाईं तरफ हवा भर गई है। इतना ही नहीं उसके दिमाग में बहुत गंभीर चोट आई है और उसका बहुत खून भी बह गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में गूंजी बेटे की किलकारी, 24 घंटे बाद उसी आंगन से एक साथ उठीं दो अर्थियां

कई हड्डियां टूटी- ब्रेन का हुआ ऑपरेशन

युवक लुधियाना के CMC अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। डॉक्टरों से उसके दिमाग का ऑपरेशन कर दिया है। मगर उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। युवक की हालत देखकर परिजनों को होश उड़ गए हैं।

घर जा रहा था बेचारा

आपको बता दें कि यह भयानक हादसा बीती रात को लुधियाना के जनकपुरी इलाके में पेश आया है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए युवक के दोस्त जस्सी ने बताया कि रात को उसके दोस्त संजीव कुमार ने जनकपुरी इलाके में एक दुकान से डोसा खरीदा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा सप्लाई करने निकला था युवक, ग्राहक तक पहुंचने से पहले हो गया पुलिस से सामना

हादसे के बाद चालक होने लगा फरार

इसके बाद वो चीमा चौक पर एक बर्गर की दुकान पर बर्गर पैक करवाने जा रहा था। फिर उसने बाइक से घर जाना था। इसी दौरान जनकपुरी पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार होने लगा।

800 मीटर तक घसीटा

पिकअप चालक ने करीब 800 मीटर तक संजीव को बाइक समेत घसीटा। इस हादसे में संजीव की बुरी हालत हो गई। संजीव खून से लथपथ सड़क पर गिर गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस पर गिरा विशालकाय पत्थर, मासूम पहुंची अस्पताल

पिकअप में चार लोग थे सवार

लोगों ने बताया कि पिकअप में चार लोग सवार थे। पिकअप चालक ने शराब पी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिकअप सवार दो लोगों को दबोच लिया। वहीं, घटनास्थल से भाग रहे ड्राइवर का पीछा करके लोगों ने उसे भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम ने ड्राइवर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

बेहद नाजुक है संजीव की हालत

फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संजीव की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। रात को ही उसके दिमाग का ऑपरेशन कर दिया गया था। हादसे में उसकी छाती की पसलियां भी टूट गई हैं। परिजन संजीव के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। संजीव लुधियाना में लैब टेक्निशियन की नौकरी कर रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।