कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कलाड़ क्षेत्र में गुजरात से एक व्यक्ति की डेड बॉडी छोड़ने आए व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस गाड़ी में वो डेड बॉडी को छोड़ने आया था- उसी गाड़ी में उसके साथी उसका शव लेकर वापस लौटे।

गुजरात से हिमाचल खींच लाई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, खुडिंया पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाला मेहर चंद नाम का व्यक्ति गुजरात में ड्राइवर का काम करता था। बीते रविवार को मेहर चंद की वहां करंट लगने के कारण मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 65 वर्षीय व्यक्ति थैला भर कर बेचने निकला चरस, 35 हजार कमा भी लिए, फिर...

डेड बॉडी छोड़ने आया था व्यक्ति

ऐसे में गुजरात से दो चालक और एक सहायक बीते कल मेहर चंद की डेड बॉडी को छोड़ने उसके गांव आए हुए थे। वो लोग कल सुबह 4.30 बजे के करीब यहां पहुंचे। यहां कल सुबह 4.30 बजे के करीब पहुंचे। कुछ समय मेहर चंद के घर पर अफसोस करने के बाद वो लोग वापस गुजरात के लिए निकलने लगे।

चट्टान से खाई में गिरा

इसी दौरान जब वाहन चालक गाड़ी मोड़ने लगा- तो उसके साथ आया सहायक गाड़ी मुड़वाने के लिए एक साइड पर खड़ा हो गया। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो 25-30 फुट चट्टान से नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काफी देर से बंद था कमरे का दरवाजा, खोला तो अंदर पड़ी मिली किराएदार की देह

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर गहरी चोट आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में खाई में बाहर निकाल कर उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय धर्मेश के रूप में हुई है- जो कि गुजरात का रहने वाला था। मृतक के घर पर सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उसकी ऐसे असमय मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उसी गाड़ी में वापस लौटी लाश

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसी गाड़ी में वापस भेज दिया- जिसमें मेहर चंद का शव लेकर वो लोग हिमाचल आए थे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें