कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कल एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां अब्बदुल्लापुर क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त घटनास्थल पर बच्चों समेत कई लोगों मौजूद थे।
स्कूल में हुआ बड़ा हादसा
दरअसल, यहां पर लगभग 150 लोग मैच देखने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब्दुल्लापुर के छज्जे पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक ढांचा गिर गया और उस पर बैठे लोग भी छज्जे समेत गिर गए। हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बाजार में साधु बन घूम रहा था ढोंगी, युवक के चेहरे पर छिड़का नशीला पदार्थ और....
क्या हुआ स्कूल में?
बताया जा रहा है कि अब्दुल्लापुर पंचायत की कबड्डी लीग का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब्दुल्लापुर के परिसर में किया जा रहा था। रविवार शाम को बड़ी संख्या में लोग स्कूल की इमारत के छज्जे पर मैच देखने के लिए बैठे थे।
हादसे में कितने लोग हुए घायल?
हादसे में 23 लोगों के घायल होने की जानकारी है- जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और आयोजकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने ढाबे पर खाया चाय-परांठा, फिर महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डाल छीन ले गया मंगलसूत्र
घायलों की पहचान
हादसे में बच्चों समेत कुल 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे में प्रभावित अधिकतर लोग अब्दुल्लापुर और जमानाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों की पहचान-
- हर्ष- 14 वर्ष
- अर्कष- 15 वर्ष
- आर्यन- 15 वर्ष
अमीश- 15 वर्ष - अर्पित- 15 वर्ष
- दक्ष- 16 वर्ष
- सूर्यांश- 17 वर्ष
- सुजल- 18 वर्ष
- द्रुव- 18 वर्ष
- सुजल- 19 वर्ष
- मोहित-19 वर्ष
- आयुष- 20 वर्ष
- अमन- 21 वर्ष
- अभिषेक- 21 वर्ष
- लक्ष्य- 21 वर्ष
- कृष- 21 वर्ष
- निकशांत- 23 वर्ष
- विजय कुमार- 26 वर्ष
- सुशांत- 29 वर्ष
- शुभम- 31 वर्ष
- अजय कुमार- 35 वर्ष
- प्रेम चंद- 50 वर्ष
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 2 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट : ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी, जानें मौसम अपडेट
कितनों की हालत गंभीर?
हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें- हर्ष, सुजल और मोहित शामिल है। तीनों बच्चों को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बच्चों के परिजन बेहद चिंता में हैं।
क्या अभी भी होगा मैच?
हादसे की सूचना मिलने के बाद APMC कांगड़ा के अध्यक्ष नीशु मोंगरा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। घटना के बाद कबड्डी लीग के बाकी मुकाबलों को स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों की ओर से आगे होने वाले मैचों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें : किन्नर कैलाश में फंसे राजस्थान के 9 श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम रवाना- बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी
कैसे गिर गया स्कूल का छज्जा?
स्थानीय जानकारी के अनुसार, जिस स्कूल भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, वह लंबे समय से बंद पड़ा है और इसे दूसरे स्कूल के साथ मर्ज किया जा चुका है। अब्दुल्लापुर में कबड्डी लीग की शुरुआत 27 सितंबर से हुई थी और इसका आयोजन करीब तीन दिनों तक प्रस्तावित था।
