चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पेश आए कार हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर ईंट नाला के पास पेश आए इस कार हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, हिमाचली सिंगर जगदीश सोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे में पति-पत्नी की मौत
हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी समेत तीन लोग सवार थे- जिनमें से सिर्फ एक ही बच पाया है। हादसे के बाद पूरे इलाक में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नाके पर रोकी बोलेरो : अंदर बैठे युवकों से मिला ढेर सारा चिट्टा, हुए अरेस्ट
गहरी खाई में गिरी कार
जांच में पाया गया है कि हादसा बीती देर रात को पेश आया है। मगर हादसे का पता आज सुबह 9 बजे चला है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग ऑल्टो कार में सवार होकर तीसा से चंबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
गाड़ी के उड़े परखच्चे
हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर घायल को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल के रूप में हुई है- जो कि कुंडी गांव के रहने वाले हैं। जगदीश सोनी हिमाचली सिंगर हैं।
मृतकों की पहचान
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी कुहोग गांव, चुराह के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
- हरि सिंह पुत्र देविया
- शिव देई उर्फ कमलो
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सहेली के घर गई 14 साल की लड़की, हफ्ते से नहीं लौटी- मां को अनहोनी का डर
कैसे पेश आया हादसा?
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा रात के समय अंधेरा होने, सड़क पर तीखी ढलान और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
