ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसा दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहां पर एक एक टिप्पर चालक की चलती गाड़ी से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

कैसे हुआ पूरा हादसा ? 

जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के अंब उपमंडल के मुबारिकपुर क्षेत्र सामने आया है। यहां पर बीते रविवार को युवक अपने टिप्पर को लेकर मुबारिकपुर मार्ग से गुजर रहे थे और सामान्य रूप से वाहन चला रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : महंगाई के बीच सुक्खू सरकार का तोहफा- हजारों बिजली कर्मचारियों की दिहाड़ी बढ़ी

अचानक खुला दरवाजा 

जैसे ही उनका वाहन मिड डे जंक्शन के पास पहुंचा, अचानक केबिन का दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर गिर पड़े। यह घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें खुद को संभालने का मौका ही नहीं मिला।

दीवार से टकराया टिप्पर 

चालक के गिरते ही टिप्पर पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और बिना किसी कंट्रोल के आगे बढ़ता रहा। कुछ दूरी तक ऐसे ही चलने के बाद वाहन सड़क किनारे बनी एक दीवार से जोरदार तरीके से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में आवाज गूंज उठी और लोग घबरा गए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : एडमिट कार्ड में मिला फर्जी सेंटर, छात्रा नहीं दे सकी NEET परीक्षा- एक साल बर्बाद

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि चालक गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। बिना देर किए स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इस खबर के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। 

मृतक की पहचान

मुकेश कुमार, पुत्र धनी राम, निवासी गांव बीहण, तहसील देहरा (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त

क्या बोले SDPO अंब ? 

SDPO अंब अनिल पटियाल ने बताया कि इस हादसे को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।