सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बेहद दर्दनाक और दुखद सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहां पर एक बाईक की ट्रैक्टर से जोर टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पिडिलाइट कंपनी के पास हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के भटौलीकलां में पेश आया है। यहां पर बीते कल शनिवार युवक बाइक पर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह पिडिलाइट कंपनी के पास पहुंचा, उसकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर की तलाशी को लेकर हुआ विवाद, शराब ठेकेदार के कर्मी पर चली गो.लियां
युवक की मौके पर मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की घटनास्थल पर ही मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन (20) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव बौनी के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की खबर मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए, ताकि दुर्घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- महासू मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, देव परंपरा के रंग में रंगा क्षेत्र- कई देवता पहुंचे
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने आर्यन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
ASP अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा आखिर कैसे हुआ और दुर्घटना के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
