सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ बारिश अपना रौद्र रुप दिखा रही है। दूसरी तरफ सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
तेज रफ्तार ट्राले ने दो युवकों को कुचला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के बाईपास बांगरण चौक के पास से पेश आया है। यहां पर बीते कल शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राले ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर का काम छोड़ सोशल मीडिया पर बिजी रहती थी पत्नी, कोर्ट ने पति को दिलवाया तलाक
मृतक की पहचान
दुगाना निवासी 26 वर्षीय ऋतिक पुंडीर पुत्र कबूल चन्द के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक ऋतिक पुंडीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रात को यात्रा बैन, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
गंभीर हालत में देहरादून किया रेफर
हादसे में घायल कमरऊ निवासी युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का देहरादून में इलाज चल रहा है।
ट्राला चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- छोटे बच्चे की जिम्मेदारी... फिर भी खूब पढ़ी सारिका, 6वां स्थान हासिल कर बनी केमिस्ट्री टीचर
ऋतिक की मौत से परिवार में मातम
बताया जा रहा है कि ऋतिक पुंडीर के पिता कफोटा स्कूल में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऋतिक की मौत से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदार और गांव के लोग भी सदमे में हैं।
इलाके के लोगों ने जताया दुख
ऋतिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है और इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े होने की बात कही है।
