सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में एक ही दिन में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पहली घटना मंगलवार देर शाम की है। संगड़ाह पंचायत के टिकरी गांव का विवेक (28) पुत्र कल्याण सिंह अपने घर लौट रहा था। वह संगड़ाह से टिकरी गांव की ओर जा रहा था।

गहरी खाई में लुढ़का विवेक

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्लंबर का काम करता था सागर, कमरे में पड़ी मिली देह- सदमे में परिजन

जैसे ही वह उतरने लगा कि अचानक उसका पांव फिसल गया। गहरी खाई में लुढ़कने के बाद विवेक की चीखें सुनकर पास के पावरा गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उसे खाई से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।

12 वर्षीय सर्वेश भी गिरा ढांक से

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मवेशियों को चराने गया था व्यक्ति, खाई में पड़ा मिला- थम गई थी सांसें

इससे पहले सोमवार देर शाम हरिपुरधार क्षेत्र के गेहल गांव में सर्वेश (12) पुत्र बहादुर सिंह घर के पास पेड़ से पशुचारा काट रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया। सर्वेश के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्वेश का परिवार इस घटना से बुरी तरह टूट गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें