शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार दोपहर बाद हुआ है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

तीन लोगों की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पहाड़ी क्षेत्र रामपुर बुशहर में बालीधार.शान्दल मार्ग पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के क्षेत्र में अफरा.तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो

बालीधार.शान्दल मार्ग पर हुआ भीषण हादसा

रामपुर बुशहर उपमंडल के अंतर्गत बालीधार के समीप शान्दल रोड पर यह दर्दनाक हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि वाहन में छह लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कपील देव निवासी गांव चिकसा, उर्मिला देवी निवासी गांव मझाली तथा दशोदा देवी निवासी गांव मझाली के रूप में हुई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस को भी मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमकर होगी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी- जानें 48 घंटों का अपडेट

बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा हैए हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

फोन कॉल से मिली हादसे की सूचना

घटना की जानकारी स्थानीय व्यक्ति दिनेश कुमार ने थाना रामपुर को फोन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से कर रहा था चिट्टे का धंधा, 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था - फिर हुआ अरेस्ट

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया हैए हालांकि आशंका जताई जा रही है कि संकरी सड़कए तीखा मोड़ या वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें