मंडी। हिमाचल के मंडी जिले में ठंड ने एक व्यक्ति की जान ही ले ली। बल्ह व सरकाघाट थाना क्षेत्र की सीमा के साथ लगते कूप गल्लू नाम की जगह पर सड़क के किनारे एक 46 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। गौरतलब है कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होना बाकी है जो मौत के कारणों की पुष्टि करेगा।
रात में घर नहीं पहुंचा था लाल सिंह
मृतक की पहचान मंडी जिले की बल्ह तहसील के द्रव्यास गांव के रहने वाले लाल सिंह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि लाल सिंह भेड़-बकरी चराने के लिए जंगल गया था। मृतक शराब का शौकीन था और रात को वो घर नहीं पहुंचा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बेरोजगारों को राहत- निकली बंपर भर्ती, 22 हजार तक मिलेगी मंथली सैलरी
हाइपोथर्मिया मानी जा रही है वजह
सुबह लाल सिंह की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया में मौत का कारण हाइपोथर्मिया बतया है।
पोस्टमार्टम बताएगा असली वजह
बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजहों का पता चल पाएगा। DSP हैडक्वार्टर सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का तबादला पॉलिसी में बड़ा बदलाव, पिछली तीन पोस्टिंग के आधार पर होगी ट्रांसफर
क्या होता है हाइपोथर्मिया ?
हाइपोथर्मिया एक ऐसी खतरनाक स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य से बहुत नीचे गिर जाता है। यह तब होता है जब आपका शरीर जितनी गर्मी पैदा करता है, उससे ज़्यादा तेजी से गर्मी खोने लगता है, जो अकसर अत्यधिक ठंडे मौसम या पानी में रहने के कारण होता है।
जानलेवा होता है हाइपोथर्मिया
जब शरीर का तापमान गिरता है, तो दिल, तंत्रिका तंत्र और अन्य अंग ठीक से काम नहीं कर पाते और अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। इस मामले में भी मौत की वजह हाइपोथर्मिया मानी जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम होना बाकी है।
