#रोजगार
October 9, 2025
हिमाचल के बेरोजगारों को राहत- निकली बंपर भर्ती, 22 हजार तक मिलेगी मंथली सैलरी
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को कुछ शर्तें माननी होंगी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कई युवा बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, कांगड़ा जिले में एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छी-खासी सैलरी दी जाएगी।
यह साक्षात्कार कांगड़ा जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालय में अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार इस-इस दिन आयोजित किया जाएगा-
इस साक्षात्कार में SIS सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 100 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 168cm और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं पास या दसवीं से अधिक पास युवा भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 17,500 से लेकर 22 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-