मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना बीती रात 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे में सात कमरों के मकान में आग लगी थी। दुख की बात है कि जिस गांव में ये घटना हुई, वहां सड़क सुविधा नहीं है। ऐसे में दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन किया है।
पूरे मकान में फैल गई आग
बीती राज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुफर कोट के कटगाड़ गांव में मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। तुलसी राम के सात कमरों वाले मकान ने आग पकड़ ली और आग इतनी फैल गई कि पूरा घर जलकर राख हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सड़क पर पलटी कार, नहीं बच पाया चालक- अंदर ही फंस गया था बेचारा
ऊपरी मंजिल में भड़की आग
जब आग लगी तो परिवार के सदस्य निचली मंजिल में सो रहे थे जबकि आग ऊपरी मंजिल में भड़की थी। जब परिवार को व ग्रामीणों को आग का पता चला तो सबसे पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
गांव के लिए सड़क सुविधा नहीं
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर मकान लकड़ी था इसलिए आग तेजी से फैल गई और आधे घंटे में मकान जलकर राख हो गया। वहीं दुख की बात ये रही कि गांव तक सड़क सुविधा नहीं थी जिसके चलते दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : गर्भवती किशोरी के सौतेले पिता ने क्यों उठाया गलत कदम? कमरे में मिले कागज से खुला राज
जल गया घर का सारा सामान
आग की वजह से घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। इसमें फर्नीचर, कपड़े, अनाज, दस्तावेज और नकदी शामिल थे। मकान तो रात में जलकर राख हो गया था। मगर लकड़ी के मकान की वजह से इसमें सुबह भी आग की लपटे उठती रही।
आर्थिक सहायता करने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार तुलसी राम को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
