हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत रंगड़ों के काटने से हो गई। व्यक्ति के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दुख की बात है कि मृतक अपने पीछे पत्नी व 3 बच्चे छोड़ गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गौरतलब है कि मृतक का परिवार अब अकेला पड़ गया है जिसे सच में आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी।

रंगड़ों ने व्यक्ति पर बोला हमला

मामला नादौन उपमंडल के बेहा गांव का है। यहां 51 वर्षीय वीर मोहम्मद घर से कुछ दूरी पर घास काटने गया था कि रंगड़ों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे वीर मोहम्मद को धनेटा अस्पताल ले गए।

 

यह भी पढ़ें: HRTC पेंशनर बेहाल: ना मिला DA... 15 दिन बाद भी नहीं मिली पेंशन; प्रदर्शन की तैयारी

मेडिकल कॉलेज में हो गई मौत

धनेटा अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद वीर मोहम्मद को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी अकेली पड़ गई है।

आर्थिक सहायता देने की गुहार

बेहा गांव के वीर मोहम्मद (पुत्र जामूदीन) के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुख की घड़ी में लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। देखने वाली बात होगी कि परिवार को कोई सहायता मिलती है या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के एक मंत्री के लिए भगवान से मांगी सद्बुद्धि, जानें क्यों

पीछे छूट गई पत्नी और 3 बच्चे

गौरतलब है कि वीर मोहम्मद अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गया है। ऐसे में उनके पालन-पोषण का ध्यान कौन रखेगा, ये चिंता का विषय है। उनकी पत्नी अकेले कैसे तीन बच्चों की जिम्मेदारी निभा पाएंगी, इसीलिए आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।