#राजनीति

November 15, 2025

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के एक मंत्री के लिए भगवान से मांगी सद्बुद्धि, जानें क्यों

जगत नेगी के बयान पर भड़के जयराम ठाकुर ने किया पलटवार

शेयर करें:

Jai Ram Thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति इन दिनों तीखे आरोपों, बयानबाज़ी और पलटवारों के दौर से गुजर रही है। ताज़ा विवाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच गहरा गया है। दोनों नेताओं के बयान अब सीधे व्यक्तिगत हमलों में बदल चुके हैं, जिससे प्रदेश का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

जयराम ठाकुर ने भगवान से क्यों मांगी मंत्री के लिए सद्बुद्धि

दरअसल पिछले दिनों सुक्खू सरकार में राजस्व मंत्री का जिम्मा संभाल रहे मंत्री जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह बहुत विचलित हैं। जगत सिंह नेगी के बयान पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है और भगवान से सुक्खू सरकार के इस मंत्री के लिए सद्बुद्धि मांगी है।

 

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद: महिलाएं बोलीं - पुलिस दे गारंटी.. यहां नहीं होगी दिल्ली जैसी हरकत

जयराम ठाकुर का पलटवार, नेगी को भगवान सद्बुद्धि दें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजस्व मंत्री जगत नेगी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार में ऐसे लोग मंत्री बने बैठे हैं जिन्हें न बयानबाज़ी की मर्यादा का ज्ञान है और न ही जिम्मेदारी का। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी को भगवान सद्बुद्धि दें। प्रदेश सरकार का दौर समाप्ति के करीब है। दिल्ली धमाके पर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन मंत्री उल्टे बयान देकर लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने इसे प्रदेश सरकार की हताशा और विफलता का प्रमाण बताया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का कड़ा एक्शन- 15 युवकों को किया अरेस्ट, माहौल खराब करने की थी कोशिश

क्या बोले थे मंत्री जगत सिंह नेगी

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा था कि जयराम ठाकुर बेहद विचलित हैं और उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। सरकार ने आपदा प्रभावितों को चेक भी दिए और सीधे खाते में धन भी भेजा, पर जयराम इसे झूठा बता रहे हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जानबूझकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जाता है, लेकिन वे स्वयं शामिल नहीं होते।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पानी योजना में भी घोटाला! विश्व बैंक ने भेजे 587 करोड़ - कंपनी तक नहीं पहुंचा पूरा पैसा

 

नेगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने विपक्ष के साथ साथ केंद्र पर भी जमकर कटाक्ष किया था। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा था कि अगर झूठ बोलने के ओलंपिक में अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कप्तान और जयराम सदस्य बन जाएं तो पदक जीतकर आएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ की सहायता अब तक हिमाचल को नहीं मिली है।

एनडीए की बिहार जीत पर जयराम का संदेश

इस बीच जयराम ठाकुर ने बिहार में एनडीए की जीत पर कार्यक्रम में शामिल होकर जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सुशासन पर भरोसा जताया है, जो देशभर में एनडीए के प्रति विश्वास का प्रमाण है। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : जातिवाद मामले में कोर्ट का सख्त रुख- महिला को नहीं मिली जमानत, जानें

कार्यक्रमों में सरकारी दखल का आरोप

हमीरपुर के लंबलू में आयोजित महिला सम्मान समारोह को पंचायत की मंजूरी न मिलने पर जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार सामाजिक कार्यक्रमों में भी राजनीतिक अड़ंगा डाल रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम कहीं भी हों, जयराम ठाकुर वहां पहुंचेंगे, चाहे सरकार कितनी भी बाधाएं खड़ी कर दे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख