चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेहरा के पास चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिवपूजन समारोह से लौट रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। सभी यात्री भरमौर में आयोजित शिवपूजन समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी गेहरा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर बस पर आ गिरा, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: हिमाचल के राशन डिपो में पहुंचा सरसों तेल, बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा

समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह निजी बस बनीखेत से सवारियों को लेकर भरमौर में आयोजित शिवपूजन समारोह में भाग लेने के बाद बस सभी यात्रियों को लेकर वापस बनीखेत लौट रही थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। 

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

 

बस जैसे ही गहरा क्षेत्र के पास पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और एक विशाल चट्टान सीधे चलती बस पर आ गिरी। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी हादसे में एक युवक चट्टान की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में मौजूद अन्य यात्री यह मंजर देखकर सहम गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। 

मृतक की पहचान 

हादसे में बस में सवार 21 वर्षीय साहिल निवासी गोली चट्टान की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: वेल्डिंग सीखने गया था 18 वर्षीय युवक- करंट लगने से हुआ बेसुध, अस्पताल में तोड़ा दम

चार लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो और बिंता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को पहले स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रविवार होने से राहत कार्य में हुई देरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ऐसे समय हुआ जब रविवार होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम थी। इसी वजह से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कुछ समय लग गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को भी तुरंत सूचना दी।  

 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में बहुमंजिला इमारत गिरने से हिमाचल के युवक की मौ.त, 5 घंटे मलबे में फंसा रहा...

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को सुरक्षित अस्पताल भिजवाया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।