राजनीति

#हादसा

November 14, 2026

हिमाचल: ट्रक चालक ने बुरी तरह से रौंदी महिला, थमी सांसें; मंजर देख सहम गए लोग

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Shimla Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। राजधानी शिमला में शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा पेश आयाए जिसने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। भट्टाकुफर मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

भट्टाकुफर मोड़ पर अचानक हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार को राजधानी के भट्टाकुफर मोड़ के समीप एक ट्रक ने स्थानीय बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर और ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सहम गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से 20 दिन पहले उजड़ा परिवार, माता-पिता ने खोया इकलौता फौजी बेटा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ट्रक चालक की भूमिका की भी हो रही जांच

एसपी शिमला गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि भट्टाकुफर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस ट्रक चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में चिट्टे के पैकेट संग पकड़ा गया लड़का, 18 साल से कम है उम्र- जांच में जुटी पुलिस

पहाड़ी सड़कों पर रफ्तार और लापरवाही बन रही चिंता

राजधानी शिमला में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़ी रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। जरा सी चूक किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। फिलहाल भट्टाकुफर हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख