चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में स्थित ग्राम पंचायत जुंगरा के शहवा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह के दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। खुशी का माहौल कुछ ही पलों में चीख-पुकार में बदल गया।
पारंपरिक नृत्य के दौरान टूटा पिलर
स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी के मौके पर महिलाएं पारंपरिक नृत्य कर रही थीं। इसी दौरान कच्चे मकान का एक लकड़ी का न्हास यानी बीम अचानक टूट गया और पूरा भार नीचे मौजूद महिलाओं पर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और इसी दौरान पुराने मकान की छत टूट गई।
यह भी पढ़ें : बेटी को जन्म दिया और दुनिया छोड़ गईं 33 साल की शगुन - अस्पताल में हंगामा
30 महिलाएं घायल
छत पर बैठे लोग जद में आ गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सभी 25-30 घायलों को नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण
गांव में दहशत, प्रशासन अलर्ट
हादसे के बाद पूरे शहवा गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने में जुटा हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे शादी समारोह की रौनक खत्म हो गई है और लोग इस घटना के बाद डरे-डरे भी हैं।
नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें
