#अपराध
December 6, 2025
हिमाचल : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण
अंतिम संस्कार से लौटते वक्त मिली संदिग्ध मौत
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक बेहद दी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, परिवार के सदस्य पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सलूणी इलाके के साथ लगते भड़ेला क्षेत्र में ये हिला देने वाली घटना पेश आई है। 45 वर्षीय चेतराम अपनी चचेरी बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहा था। गांव पहुँचने में बस एक किलोमीटर का सफर बाकी था, मगर उससे पहले ही उसके प्राण निकल गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा बना आफत- 72 साल का बुजुर्ग भी कर रहा था तस्करी, पुलिस ने धरे 3 आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार चेतराम दोपहर में रस्में निभाकर घर के लिए निकला था। किसी को नहीं अंदाज़ा था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। शाम करीब 6 बजे गांव से गुजर रहे लोगों ने देखा एक आदमी रास्ते किनारे अचेत पड़ा है। जब पास जाकर देखा, तो वह चेतराम था, लेकिन वह अब सांस नहीं ले रहा था।
परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले ही बहन की चिता जली थी, उसी घर से अब चेतराम की अर्थी उठ गई।
डंडियाली गांव में हर तरफ सिर्फ एक ही बात है कि ये सब कैसे हो गया?
यह भी पढ़ें : हिमाचल : भीड़ तमाशबीन, लड़की बनी हीरो- स्कूली छात्रों ने ITI छात्र को बीच बाजार पीटा
चेतराम की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चे चंबा में थे। चेतराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उसकी पत्नी पर आ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: 3 हुए अरेस्ट, एक बैंक अधिकारी भी शामिल
चेतराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय पंच खेमो ने घटना की पुष्टि की है। गांव के लोग उसकी मौत पर स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।