चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक निजी बस, जिसमें करीब आठ सवारियां सवार थीं, टाड़ा जा रही थी, लेकिन भंजराड़ू बस स्टैंड के पास सड़क के बीचोंबीच पलट गई।

ब्रेक फेल होने से पलटी बस

बस भंजराड़ू बस स्टैंड से चलने के बाद करीब 200 मीटर की दूरी तय करने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे गिरने से बच गई, वरना गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, भंजराड़ू बस स्टैंड से बस उतरते समय ब्रेक फेल हो गए थे जिससे बस पलट गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बढ़ेंगे सीमेंट के दाम, अब इतना महंगा मिलेगा एक बैग

चालक ने दिखाई मुस्तैदी

चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई, लेकिन गहरी खाई में गिरने से बच गई। इस हादसे में किसी भी सवारी को गंभीर चोटें नहीं आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की दो महिलाएं करती थी चिट्टे का धंधा, युवकों ने खोली पोल- हुईं अरेस्ट

बड़ा हादसा टलने पर राहत

यह हादसा अगर पहाड़ी से टकराए बिना होता, तो सवारियों की जान को खतरा हो सकता था। घटनास्थल पर राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, और स्थानीय लोग व प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें