मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है तो कई लोग घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा मंडी जिला में बीते रोज हुआ था। इस हादसे में एक कार सड़क से लुढ़क कर करीब 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।
मंडी के सराज में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के सराज में बीते रोज गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया था। जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक अकेला ही सवार था। जो कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के मंदिर में 500 रुपए चढ़ाकर शातिरों ने 50 लाख के गहने-नगदी की चोरी
घायल ने पिता को फोन पर दी जानकारी
बताया जा रहा है कि यह हादसा सराज विधानसभा क्षेत्र के लेहगला के पास हुआ है। इस हादसे में चालक दीपक कुमार पुत्र केसर सिंह घायल हुआ है। घायल के पिता केसर सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक चालक है और गाड़ी में चंडीगढ़ सवारी छोड़ने गया था। जब वह सवारी छोड़ कर वापस घर लौट रहा था, तभी लेहगला के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक ही घर से उठेंगी दो अर्थियां; मची चीख-पुकार
मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
हादसे के बाद दीपक घायल हो गया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से ही घायलअवस्था में दीपक ने अपने पिता को फोन किया और एक्सीडेंट की बात बताई। जिसके बाद उसके पिता अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशकत के बाद बेटे को खाई से निकाल कर सड़क तक और फिर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी के सपने दिखा सैन्य अधिकारी ने युवती की लूटी आबरू
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
