कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां पर एक HRTC बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

सुबह-सवेरे पलटी HRTC बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के पुलिस लाइन वॉशिंग के मोड़ पर आज सुबह करीब 6 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि बस अपने रूट पर जा रही थी, तभी अचानक बस के ब्रेक में दिक्कत आने की बात सामने आई। इसके बाद बस चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस सड़क पर पलट गई।

 

यह भी पढ़ें : जब कौल सिंह का टूट गया था CM बनने का सपना... बयां किया था दर्द; बोले-जब जरूरत थी जनता ने हरा दिया

ब्रेक फेल होने के बाद बिगड़ा बस का संतुलन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस की ओर रुख किया और यात्रियों की मदद की।

ड्राइवर और कंडक्टर समेत छह लोग घायल

बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में चार यात्री सवार थे, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल छह लोग बस में मौजूद थे। हादसे में सभी छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें : जब कौल सिंह का टूट गया था CM बनने का सपना... बयां किया था दर्द; बोले-जब जरूरत थी जनता ने हरा दिया

बस में सवार सभी यात्री बताए जा रहे सुरक्षित

हादसे में राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी पहले से थी या चलते समय अचानक ब्रेक में समस्या आई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़की के घर में घुस आता था युवक, कई बार की नीचता; अब जेल में कटेंगे 10 साल 

बस को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी का इंतजार

हादसे में HRTC बस को कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और परिवहन विभाग की जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। इसके अलावा हादसे के समय बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने आना बाकी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। राहत की बात यही है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।