#अपराध

October 3, 2026

नशे की सप्लाई चेन पर हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, लाखों के चिट्टे संग पांच आरोपी गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में गश्त और नाकाबंदी कर नशे की तस्करी करने वालों पर नजर रख रही हैं। इसी अभियान के तहत बिलासपुर में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच अब नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

5 सितंबर को पकड़ा था 37.17 ग्राम चिट्टा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के से सामने आया है। बता दें कि 5 सितंबर को पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने नागेश उर्फ नागू, निवासी लुहरी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 37.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ नशा बरामद करने तक ही जांच सीमित नहीं रखी, बल्कि यह पता लगाने में जुट गई कि चिट्टा कहां से आया और इसकी सप्लाई में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें : जब कौल सिंह का टूट गया था CM बनने का सपना... बयां किया था दर्द; बोले-जब जरूरत थी जनता ने हरा दिया

जांच की कड़ी पंजाब तक पहुंची

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इस मामले की एक कड़ी पंजाब तक मिली। इसके बाद पुलिस ने जगतार सिंह, निवासी रंधावा कॉलोनी, फतेहगढ़, पंजाब को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को कुल्लू के आनी क्षेत्र के रहने वाले नागेश उर्फ नागू के बारे में जानकारी मिली।

 

25 सितंबर को दो लोगों से मिला था 12.4 ग्राम चिट्टा

वहीं दूसरा मामला जिला बिलासपुर के थाना स्वारघाट के से सामने आया है। यह मामला 25 सितंबर 2026 का है। थाना स्वारघाट की पुलिस टीम ने एक वाहन HP 55D-5008 में सवार अमनदीप और कंचन जसवाल से 12.4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने सप्लाई की कड़ी खंगालनी शुरू की

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग जुड़े हैं। इसी जांच के दौरान पुलिस के सामने भरत भूषण का नाम आया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़की के घर में घुस आता था युवक, कई बार की नीचता; अब जेल में कटेंगे 10 साल 

जांच के बाद भरत भूषण की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर भरत भूषण की कथित भूमिका को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़ी दूसरी कड़ियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सप्लाई नेटवर्क में और लोगों की तलाश

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हुई और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

SP ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच अभी जारी है और आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख