चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार से उनका 19 साल का बेटा छीन लिया। हादसे में एक कार खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में एक युवक और युवती सवार थे। कार को 18 साल की युवती चला रही थी। हादसे के बाद मृतक युवक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह हादसा चंबा जिला के उपमंडल चुराह में आज मंगलवार को हुआ है।
चंबा के तीसा में हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उपमंडल तीसा के तहत आते बड़दोल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में एक युवक और युवती सवार थे। कार को 18 साल की युवती चला रही थी। कार को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि युवती का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 7 लाख की चरस खरीद गुरुग्राम में बेचने पहुंचा तस्कर, पिस्टल - कारतूस सहित धरा
19 साल के युवक की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 19 वर्षीय चैन लाल पुत्र चमारू निवासी धनलाई डाकघर नकरोड़ तहसील चुराह के रूप में हुईं। वहीं कार चला रही युवती की पहचान 18 वर्षीय रीनू पुत्री स्व चेत सिंह निवासी भराड़ा डाकघर टिकरीगढ़ घायल हो गई है।
लड़की चला रही थी कार
तीसा पुलिस थाना में दर्ज करवाए बयान में हरदियाल सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर के बाहर खड़ा था, उसी दौरान चांजू स्कूल की तरफ से एक कार एचपी 44 5030 की तरफ से आई। कार को एक लड़की चला रही थी और उसके साथ एक लड़का भी बैठा था। मेरे घर से करीब 10 मीटर आगे जाने पर लड़की ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार खाई में गिर गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों को लोकल युवकों ने पी*टा, महिला से की बदसलूकी
अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत
हादसे की जानकारी मिलते ही वहां खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों का सौंप दिया है। इस के अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट से भाजपा नेताओं को राहत, बिंदल-सुखराम की बढ़ी जमानत अवधि; जानें मामला
इस हादसे ने एक परिवार से उनका जवान बेटा छीन लिया है। बेटे के शव को देख कर उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। इस हादसे ने परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
