डलहौजी (चंबा)। चंबा जिले के बनीखेत में शनिवार सुबह एक होटल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग को बुझा दिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद होटल में काफी पर्यटक थे। इस घटना से डलहौजी के होटलों की फायर सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

होटल में आग सुबह करीब 7 बजे लगी। बाहर के लोगों को आग का पता तब चला, जब पर्यटकों ने धुएं के कारण घुटन महसूस होने पर खिड़की से नीचे आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मंदिर के पैसों पर सियासत: डिप्टी CM का खुलासा- जयराम ने भी लिए थे 28 करोड़ रुपए

पर्यटकों ने लोगों को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार डलहौजी उपमंडल के तहत बनीखेत स्थित एक निजी होटल में सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। वहीं, होटल में ठहरे कुछ पर्यटक सुबह वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने होटल में धुंए की घुटन महसूस की। बाहर झांकने पर उन्होंने देखा होटल में आग लगी है, जो तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पर्यटकों ने तुरंत होटल की बालकनी में जाकर स्थानीय लोगों को आवाज दी और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक का बिहारी ससुराल, गया था खातिरदारी करवाने- बगीचे में पड़ा मिला

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी

अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, होटल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने जान-बूझकर छोटा रखा बजट सत्र, ताकि विपक्ष मुद्दे न उठा सके

होटल में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना से होटल मालिकों और पर्यटकों में दहशत फैल गई, लेकिन समय पर मिली जानकारी और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें