हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीपुर स्थित बड़सर उपमंडल के मुख्य बाजार मैहरे में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिनी सचिवालय भवन से सटे क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी पर चील का पेड़ गिर गया। 

सो रहे बच्चे की मौत

बता दें कि इस हादसे में झुग्गी में सो रहे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेज हवाओं और तूफान के कारण एक विशाल चील का पेड़ झुग्गी पर गिर पड़ा। झुग्गी में पिता सरवन कुमार और उसका बेटा अभिषेक (8) सो रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में दोनों पेड़ की चपेट में आ गए।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

स्थानीय युवाओं ने दिखाई बहादुरी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं ने साहसिक कदम उठाते हुए तूफान के बीच ही रेस्क्यू शुरू किया। उन्होंने पहले सरवन कुमार को और फिर उसके बेटे अभिषेक को झुग्गी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मंत्री को धमकाने वाला आरोपी अरेस्ट- किसने रची साजिश? अब होगा खुलासा

प्रशासन ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायल सरवन कुमार को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है, जबकि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सरवन कुमार बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव का निवासी है और अपने परिवार के साथ यहां मजदूरी कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें:  शिमला रिज पर चने बेच बच्चों को पढ़ाया: बेटा बना डॉक्टर, तो बेटी बन गई नर्स

पुलिस कर रही जांच

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार के सदस्य को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें