#विविध

April 17, 2025

शिमला रिज पर चने बेच बच्चों को पढ़ाया: बेटा बना डॉक्टर, तो बेटी बन गई नर्स

1976 से रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक बेचते हैं चने

शेयर करें:

shimla rattan lal

शिमला। रिज मैदान से लक्कड़ बाजार की ओर बढ़ते हुए एक बड़ा पेड़ दिखता है, जिसे स्थानीय लोग 'वेटिंग ट्री' कहते हैं। इसी पेड़ की छांव में पिछले 48 सालों से एक बुजुर्ग शख्स बैठता है, जिसके पास ना दुकान है, ना कोई बोर्ड। फिर भी उसे शिमला का बच्चा-बच्चा जानता है। नाम है — रत्न लाल। उम्र 68 साल। और काम? डिब्बे में चने बेचना।

1976 से शुरू हुआ सफर

रत्न लाल 1976 से रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक इसी पेड़ के नीचे चने, मूंगफली और चिप्स लेकर बैठते हैं। उनका मानना है कि काम कोई भी छोटा नहीं होता। यही डिब्बा उनकी पहचान बन गया है। आज जब वो कहते हैं कि "जिस बच्चे ने मुझसे 5 पैसे में चने लिए थे, अब वो अपने पोते को लेकर आता है," तो ये सिर्फ वक्त नहीं, एक युग का एहसास कराता है।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

फिल्म 3 इडियट्स से जुड़ाव

रत्न लाल के डिब्बे का जिक्र बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' में भी आता है। फिल्म यूनिट ने उनका वही असली डिब्बा किराए पर लिया था, ताकि एक सीन में शिमला का असली रंग दिख सके।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मंत्री को धमकाने वाला आरोपी अरेस्ट- किसने रची साजिश? अब होगा खुलासा

बेटा डॉक्टर, बेटी नर्स

रत्न लाल ने इसी छोटे से डिब्बे से अपने बच्चों को पढ़ाया, लिखाया। आज उनका एक बेटा पीजीआई में डॉक्टर है, दूसरा ड्रग इंस्पेक्टर और बेटी स्टाफ नर्स है। सब की शादियां हो चुकी हैं, सब सेटल हैं — मगर रत्न लाल आज भी उसी पेड़ के नीचे बैठते हैं। कहते हैं कि बच्चे कहते हैं अब काम मत करो, आराम करो... पर मैं कैसे छोड़ूं वो काम जिसने मुझे पहचान दी?

 

यह भी पढ़ें: HRTC बना कमाऊ पूत- पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, राजस्व विभाग में 131 करोड़ का इजाफा

हर मुसाफिर के लिए खास हैं रत्न लाल

जो लोग रिज घूमने आते हैं, उनके लिए घुड़सवारी और रत्न लाल के चने खाए बिना सैर अधूरी लगती है। उनके चेहरे की मुस्कान, बातों की मिठास और चनों का स्वाद — सब मिलकर एक याद बन जाते हैं। रत्न लाल की कहानी सिखाती है कि इरादे मजबूत हों तो एक पेड़ की छांव में भी ज़िंदगी की बुलंद इमारत खड़ी की जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख