#राजनीति

April 17, 2025

हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

कार्यक्रमों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता 

शेयर करें:

jp nadda in himachal

शिमला। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 19 और 20 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो नड्डा का चम्बा में आने का कार्यक्रम लगभग तय है और इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम

BJP द्वारा चलाए जा रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में 20 से 27 अप्रैल के बीच संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जैसे दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में सेब योजना बनी घोटाले का अड्डा: करोड़ों का लेन-देन में BDO हुआ सस्पेंड

 जिला-दर-जिला कार्यक्रमों का विवरण

  1. 20 अप्रैल: ऊना में विजय सांपला और महेंद्र धर्माणी, बिलासपुर में जयराम ठाकुर और कर्ण नंदा
  2. 22 अप्रैल: कांगड़ा में डॉ. सिकंदर कुमार और विपिन सिंह परमार
  3. 23 अप्रैल: कुल्लू में श्रीकांत शर्मा और गोविंद ठाकुर, नूरपुर में डॉ. देंवेद्र मनियाल और राकेश डोगरा, ठियोग में डॉ. राजीव सैजल और डॉ. संजय ठाकुर, शिमला में अजय टमटा और डॉ. राजीव बिंदल
  4. 24 अप्रैल: देहरा में पवन काजल और सुमित शर्मा, सुंदरनगर में अनुराग ठाकुर और राकेश जम्वाल, सोलन में डॉ. राजीव बिंदल और रीना कश्यप
  5. 25 अप्रैल: चंबा में संजय टंडन और राकेश पठानिया, पालमपुर में सिद्धार्थन और डॉ. राजीव भारद्वाज, केलांग में गोविंद ठाकुर और चेतराम, मंडी में सुरेश कश्यप और विनोद कुमार, रिकांगपिओ में बलबीर वर्मा और लोकेंद्र कुमार, हमीरपुर में डॉ. हंसराज और पायल वैद्य
  6. 27 अप्रैल: नाहन में बिहारी लाल शर्मा और डॉ. डेजी ठाकुर

 

यह भी पढ़ें:  एशिया कप में दिखेगा हिमाचल का लाल- टीम इंडिया में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

कार्यक्रमों में होंगे वरिष्ठ नेता 

इन संगोष्ठियों में स्थानीय सांसद, भाजपा विधायक, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों और प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे। पार्टी का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख