ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। जिला मुख्यालय ऊना के मिनी सचिवालय चौक पर एक कार की डीजल टैंक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

कार में सवार थे पांच लोग

हादसे के वक्त कार में दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे। कार की कैंटर के डीजल टैंक से टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं- जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायल रिश्ते में पति-पत्नी हैं। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को PGI रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने उजाड़ा अपना सुहाग, बच्चों को कर दिया अनाथ

डीजल टैंक से कार की टक्कर

मिली जानकरी के अनुसार, यह हादसा बीते कल देर रात को पेश आया है। हादसे के वक्त कार नंबर HP72-3901 अंब की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार मिनी सचिवालय चौक पर पहुंची तो कार की कैंटर के डीजल टैंक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ काफी जाम लग गया।

पांच घायल, दो PGI रेफर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक दम से जोरदार धमाका हुआ और कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार पांचों लोग कार में ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहंचाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था तस्कर, नाके पर खेप के साथ हुआ अरेस्ट

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए सभी लोग अंब उपमंडल के धुसाड़ा गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान-

  • अशरफ मोहम्मद
  • बसा बीबी पत्नी अशरफ
  • नेक मोहम्मद
  • चांगी बीबी पत्नी नेक मोहम्मद
  • जनैब मोहम्मद

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, भरे जाएंगे 105 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

पांचों घायलों में से अशरफ और उनकी पत्नी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद PGI रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें