मंडी। हिमाचल प्रदेश के करसोग-शिमला मार्ग पर जरोड़ (माहोटा) के पास शुक्रवार देर रात के अंधेरे में एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार व्यक्ति  शिमला का रहने वाला था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

450 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार सवार की देह को बरामद किया। कार 450 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह कार से सवार की देह को बाहर निकाला। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा तत्तापानी से करीब आठ किलोमीटर पीछे जरोड़ (माहोटा) नामक स्थान के पास हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सरकारी महिला कर्मियों को मिलेगी 60 दिन की खास मैटरनिटी लीव 

काम से आया था, वापस जा रहा था

कार में सवार व्यक्ति का नाम दीनानाथ (45) बताया जाता है, जो कि गांव दगयाना, डाकघर अखरोह तहसील सदर शिमला का रहने वाला था। दीनानाथ किसी निजी कार्य से पांगणा आया था। शाम को शिमला वापस जाते समय उसकी कार अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही तत्तापानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों  की मदद से शव को खाई से निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक चिकित्सालय सुन्नी ले जाया गया। उधर, थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

हमीरपुर जिला में भी पलटी कार

शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे एक कार यहां पर पलट गई। कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कंपनी ने सड़क को तो तोड़ दिया है लेकिन निर्माण कंपनी ने कोई भी दिशा निर्देश नहीं लगाए हैं। समीरपुर वार्ड के जिला परिषद पवन कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाना चाहिए। निर्माण कंपनी की लापरवाही और घटिया निर्माण शैली से सुजानपुर, भोरंज, सरकाघाट और धर्मपुर तहसीलों के हजारों लोग परेशान हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें