हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार से कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के हमीरपुर जिला के नादौन में भी हुआ है। यहां एक बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। यह हादसा नादौन शहर से दो किलोमीटर दूर मानपुल गांव के पास हुआ है।
कहां हुआ है यह हादसा
मिली जानकारी के अनुसार मानपुल गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह महिला बस से उतरी थी और सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बाइक की चपेट में आ गई। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय छुणको देवी पत्नी अश्विनी कुमार निवासी गांव बसारल के रूप में हुई है। मृतक महिला आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर तैनात थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास
टांडा में उपचार के दौरान हुई मौत
बताया जा रहा है महिला आज शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मानपुल गांव के पास बस से उतरी। बस से उतरने के बाद वह सड़क पार करने लगी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 किलो चरस, 2 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ छह युवक धरे, दो पंजाबी भी शामिल
बताया जा रहा है कि टांडा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान 27 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी देहरा क्षेत्र के गांव बरवाड़ा के तौर पर हुई है। राजेश ने बताया कि वह बाइक की सर्विस करवाने नादौन आ रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान पंचत्तव में हुआ विलीन, मां-बाप का था इकलौता बेटा, बहन ने दी मुखाग्नि
नादौन से दो मिलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।
