देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी युवती इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा कांगड़ा जिला के देहरा में एनएच 503 पर 132 केवी सब स्टेशन के पास हुआ है। हादसे में एक बाइक श्रद्धालुओं से भरी नई टूरिस्ट बस से टकरा गई।
बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार देहरा में हनुमान चौके पर एक बाइक पर युवक और युवती सवार थे। दोनों ही बाइक पर धर्मशाला से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक नई टूरिस्ट बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती हवा में उछल कर कई फीट दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़े : हिमाचल : माता के मंदिर जा रहा था शख्स, काल बनकर कार के सामने आई नीलगाय- खाई में जा गिरी
श्रद्धालुओं से भरी बस से टकराई बाइक
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने के बाद मां बगलामुखी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हनुमान चौक के पास बाइक सवार बस के अगले टायर से जा टकराया। बाइक बस के टायर के नीचे आ गई और युवक की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उछल कर नाली में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में परिवार करवाने चला था 16 साल की लड़की का ब्याह, पुलिस ने फेरा मंडप पर पानी
युवती की हालत नाजुक
मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल युवती को भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवक की पहचान परागपुर के बणी निवासी अभि (22) पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवती परागपुर के ही लग बलियाणा की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फैंसी नंबर बेच कमाए करोड़ों- 20 लाख से ज्यादा में बिका 0001, जानें
ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस को दिए बयान में बस चालक पंकज ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार में था और ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक सीधे बस के अगले टायर से टकरा गई। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया है। देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहले दोस्त के साथ बैठकर पी शराब- फिर उसकी ही बेटी से की नीचता, हुआ अरेस्ट
17 वर्षीय युवक की भी हुई थी मौत
बता दें कि इसी स्थान पर अभी कुछ दिन पहले ही एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक युवक 17 साल का छात्र था और देहरा में नए कपड़े लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक खबली दोसड़का के पास एक पेड़ से जा टकराई थी। युवक ने बाइक महज 22 दिन पहले ही खरीदी थी और वह माता पिता का इकलौता बेटा था।
