#अपराध

February 26, 2026

हिमाचल: पहले दोस्त के साथ बैठकर पी शराब- फिर उसकी ही बेटी से की नीचता, हुआ अरेस्ट

छुट्टी होने के बाद लड़की के पीछे-पीछे आया घर

शेयर करें:

crime against minor

कांगड़ा। कहते हैं पहाड़ों की फिजा सुरक्षित होती है, लेकिन जब मासूम बेटियों पर ही खतरा मंडराने लगे तो यह धारणा भी टूटने लगती है। प्रदेश में लगातार बढ़ते बालिकाओं के खिलाफ अपराध समाज को झकझोर रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले से सामने आया है, जहां दिन-दिहाड़े एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश ने इलाके को हिला कर रख दिया।

आरोपी ने पिता के साथ पी पहले शराब

जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के थाना लंबागांव के अंतर्गत आलमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में यह सनसनीखेज घटना हुई। वार्ड नंबर एक, आलमपुर निवासी आरोपी ने कथित रूप से एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता के पिता एक साथ दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। घटना वाले दिन दोनों ने लड़की के घर पर ही शराब पी। शराब के नशे में पिता को होश नहीं रहा, जबकि बच्ची की मां उस समय मजदूरी पर गई हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चा तस्करी: IVF क्लीनिक व NGO से जुड़े तार, अस्पतालों पर भी शक- अब तक 9 अरेस्ट

स्कूल से लौटते ही पीछा कर घर पहुंचा आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शराब पीने के बाद वहां से चला गया। बाद में जब नाबालिग स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तो वह उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया। जैसे ही बच्ची घर में दाखिल हुई, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाएं सरकारी नौकरी : 700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

पुलिस कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी स्कूल के छात्र का कमाल, कबाड़ से बना डाला ट्रैक्टर- किसानों के आएगा काम

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर बेटियां अपने ही घरों में कब तक असुरक्षित रहेंगी? समाज, परिवार और प्रशासन- तीनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों में सख्ती और जागरूकता दोनों बढ़ाई जाएं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख