राजनीति

#हादसा

November 26, 2026

हिमाचल : चलती कार पर गिरा दहकता पेड़, महिला ने तोड़ा दम- 2 लोग घायल

खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kinnaur news

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगल में लगी आग के बीच एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। निचार क्षेत्र के चगांव में पहाड़ी से टूटकर गिरे बड़े पत्थर और जलते हुए मलबे की चपेट में आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

चलती कार पर गिरा जला पेड़

हादसे में कार सवार 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट बिजली मुफ्त, अधिसूचना जारी

जंगल में लगी थी आग

जानकारी के अनुसार, चगांव में सत्संग भवन के पास जंगल में आग लगी हुई थी। आग के कारण पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद पत्थर और मलबा टूटकर नीचे गिरने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई।

नहीं मिला संभलने का मौका

प्रत्यक्ष रूप से सामने आई घटना की जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा पत्थर और जलता हुआ मलबा सीधे कार पर आ गिरा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वाहन में बैठे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : वोल्वो को बचाते अनियंत्रित हुई HRTC बस, महिलाओं-बच्चों समेत 30 थे सवार; मची चीख-पुकार

कार में 3 लोग थे सवार

मलबा गिरने से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। पत्थर और मलबे की चपेट में आने से तीनों को चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू ले जाया गया।

महिला की मौत, दो घायल

हादसे में घायल 57 वर्षीय संजू कुमारी की हालत गंभीर थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में अभिषेक कुमार (36) और वीरेंद्र सिंह (43) भी घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किस्मत ने वृद्धाश्रम में मिलाए दो दिल, 63 की सबीना और 75 के कन्हैया ने लिए सात फेरे

पूरे इलाके में शोक

महिला की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान कार जंगल में लगी आग से प्रभावित क्षेत्र के समीप से गुजर रही थी। पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और जलता मलबा गिरने के कारण वाहन इसकी चपेट में आ गया।

कार में नहीं लगी थी आग

हादसे को लेकर किन्नौर पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कार में आग लगने के कारण नहीं हुई थी। जंगल में लगी आग के चलते पहाड़ी से पत्थर और जलता हुआ मलबा टूटकर नीचे गिरा था। इसी मलबे की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हुई और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के विभाग पर बिजली बिल का 250 करोड़ बकाया, बोर्ड प्रबंधन ने वसूली के लिए भेजा पत्र

पुलिस ने किया स्पष्ट

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन में आग लगने की बात सही नहीं है। हादसे का संबंध जंगल में लगी आग से टूटकर गिरे मलबे और पत्थर से है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

जंगल की आग से पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

किन्नौर जिले में हुआ यह हादसा जंगलों में लगने वाली आग के खतरों को भी सामने लाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने से केवल पेड़-पौधों और वन संपदा को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि आसपास के रास्तों और बस्तियों में आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। आग की चपेट में आने से पहाड़ी ढलानों पर मौजूद पत्थर और मलबा नीचे गिरने का खतरा पैदा हो सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख