लेह। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे लद्दाख में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। जोजिला दर्रा के पास अचानक भारी हिमस्खलन (एवलांच) आने से सड़क पर चल रही कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा द्रास इलाके में ‘कैप्टन टर्न’ नाम की जगह के पास हुआ। बीते शुक्रवार दोपहर के समय अचानक पहाड़ों से भारी मात्रा में बर्फ नीचे आ गिरी, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते करीब 15 गाड़ियां बर्फ में दब गईं, कुछ आधी और कुछ पूरी तरह से बर्फ के नीचे चली गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मौसम की अटखेलियां जारी, तेज हवाओं संग होगी बारिश- बर्फबारी के भी पूरे आसार
हाईवे हुआ बंद, अफरा-तफरी का माहौल
हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग गाड़ियों में ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा।
राहत और बचाव अभियान जारी हादसे की
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस, सेना, Border Roads Organisation (BRO), SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य दो तरफ से चलाया जा रहा है, कश्मीर की ओर से सोनमर्ग और लद्दाख की ओर से द्रास से।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के CBSE स्कूलों में बढ़ने लगे दाखिले, निजी स्कूल डालने लगे अड़ंगा- जानें
1 बजे से अभियान लगातार जारी
मशीनों और JCB की मदद से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है, ताकि दबे हुए वाहनों और लोगों तक जल्दी पहुंचा जा सके। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे से यह अभियान लगातार चल रहा है और कई घंटों तक जारी रहने की संभावना है।
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। लेकिन अभी भी कुछ गाड़ियां पूरी तरह से बर्फ में दबी हुई हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
