#यूटिलिटी

March 28, 2026

हिमाचल: मौसम की अटखेलियां जारी, तेज हवाओं संग होगी बारिश- बर्फबारी के भी पूरे आसार

आज से अगले 2 दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

शेयर करें:

 Himachal Pradesh weather update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। कभी तेज धूप तो कभी बादल और ठंडी हवाओं के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है, जिससे कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिनभर छाए रहे बादल 

बता दें कि प्रदेश में बीते कल शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में दिनभर मौसम बदलता रहा और तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के CBSE स्कूलों में बढ़ने लगे दाखिले, निजी स्कूल डालने लगे अड़ंगा- जानें

दोपहर तक खिली धूप 

अगर कुल्लू-मनाली की बात करें तो सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। यानी लोगों को एक ही दिन में ठंड और गर्मी दोनों का एहसास हुआ।

तापमान का हाल

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष को सिक्कों में तौल दिया गया: जानें कहां और क्यों हुआ ऐसा..

 

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान अलग-अलग रहा। धर्मशाला, मंडी, कांगड़ा और सोलन जैसे इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बनी रही।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा), आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 28, 29 और 30 मार्च को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला : बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह

 

जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। 31 मार्च को भी कुछ जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन इसके बाद 31 मार्च से 2 अप्रैल तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा तापमान

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3-4 दिनों के दौरान इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
वहीं अधिकतम तापमान भी अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है और फिर 2-3 दिनों में 3 से 6 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के CBSE स्कूलों में बढ़ने लगे दाखिले, निजी स्कूल डालने लगे अड़ंगा- जानें

लोगों के लिए सलाह

मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़े साथ रखें। तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख