चंबा। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला में बीते रोज शनिवार की शाम को हुआ है। यह हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दो गाड़ियों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां सड़क से लुढ़क कर नीचे नाले में जा गिरीं।

पिकअप चालक की मौत

इस हादसे में एक गाड़ी के चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरी गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान में जुटे। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 32 वर्षीय मनोज कुमार निवासी गांव कैला पंचायत कल्हेल जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान शुभम निवासी तहसील सलूणी के गांव ब्रंगाल के रूप में हुई है। यह हादसा कल्हेल मोड़ के पास हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी बनी डेयरी क्वीन- 'गाय-गोबर' कहकर हंसने वालों को अपनी कमाई से दिया जवाब

टक्कर के बाद दोनों वाहन नाले में गिरे

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को चंबा तीसा मार्ग पर कल्हेल में एक पिकअप जीप और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही गाड़ियां सड़क से नीचे 50 फीट गहरे नाले में जा गिरीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। 

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में सीजफायर के बाद अब कश्मीर मुद्दे पर होगी चर्चा- ट्रंप ने किया नया दावा

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान पिकअप चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने कहा कि चंबा.तीसा मार्ग पर शनिवार को कल्हेल के समीप कार व पिकअप के टक्कर के बाद नाले में गिरने से पिकअप चालक की मौत हुई है। वहीं, कार चालक घायल है। पुलिस ने मामले को लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें