बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही है। रोजाना सामने आ रहे सड़क हादसे यह साफ संकेत दे रहे हैं कि वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही किस तरह जिंदगी को पल भर में खत्म कर सकती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों में तेज रफ्तार का जुनून न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा बन रहा है, बल्कि उनके परिवारों को भी जिंदगी भर का दर्द दे रहा है। कई मामलों में युवक या तो मौके पर ही दम तोड़ रहे हैं या फिर अस्पताल के बिस्तर पर अपनी भूल का पछतावा करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात को कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर उस समय हुआ, जब एक युवक बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खराब खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा के लिए सुखद तस्वीर: जयराम-अनुराग हुए एक तो कांग्रेस का क्या होगा ?

बीच सड़क खराब हो गया था ट्रक

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालक चित्र बहादुर निवासी नेपाल (जो मौजूदा समय में शिमला के चिड़गांव में रहता है) ने पुलिस को बताया कि वह अपना ट्रक नंबर (HP 64B-4001) लेकर दाड़लाघाट से सीमेंट लोड कर आनंदपुर साहिब की ओर जा रहा था। जब वह मंडी कीरतपुर फोरलेन एक निजी होटल के पास पहुंचा तो उसके ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई और उसका ट्रक बीच सड़क पर ही रूक गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति-पत्नी सहित 3 के पास मिला 364 ग्राम चिट्टा, जांच को स्पेशल टीम गठित

ट्रक के पीछे टकराया बाइक सवार

ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक के खराब होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से उसने ट्रक के चारों इंडिकेटर जलाए और साथ ही सेफ्टी रिफ्लैक्टर भी सड़क पर लगा दिया था। इसके अलावा वह खुद भी ट्रक के पीछे खड़ा होकर आने वाले वाहनों को सुरक्षित लेन में बदलने का इशारा कर रहा है। ट्रक चालक के अनुसार रात करीब 11 बजे मंडी की तरफ से एक बाइक  (HP 21B-2269) तेज रफ्तार में वहां पहुंची और चालक के संकेतों की अनदेखी करते हुए खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया। 

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल पंचायत चुनाव, कर्मचारियों के DA - एरियर पर ले सकते हैं बड़ा फैसला

एम्स बिलासपुर में चल रहा उपचार

चालक बहादुर ने बातया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान लक्की निवासी कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 2027 से पहले हो सकते हैं चुनाव! जयराम ठाकुर का बड़ा दावा- संकट में सुक्खू सरकार 

क्या बोले एसपी बिलासपुर

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुआ है। जिसको लेकर पुलिस थाना भगेड़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। एसपी बिलासपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्पीड पर कंट्रोल करें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें