मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की आंखों के सामने ही उसका 26 साल का पति अचानक गिरे मलबे में दफन हो गया। जिसे कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह हादसा मंडी जिला के सुंदरनगर मे आज सोमवार देर शाम को हुआ है। जिसने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया है।
डंगे के मलबे में दबा युवक
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद सुंदरनगर के तहत सोमवार को सलाह वार्ड में एक डंगे का काम चल रहा था। इस काम में प्रवासी मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक से डंगा भर भराकर गिर गया और उसके साथ भारी म्लबा भी आ गिरा। जिसकी चपेट में वहां काम कर रहा एक मजदूर आ गया, जबकि वहीं उसकी पत्नी और बच्चा इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात 8 बजे घर पहुंची स्कूली छात्रा- HRTC चालक पर जड़े आरोप, देखें वीडियो
मलबे से निकाला पर नहीं बची जान
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपीए थाना प्रभारी और होमगार्ड की टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एक जेसीबी की मदद से तुरंत मलबे को कड़ी मशकत के बाद हटाया गया और मलबे में दफन हुए युवक को बाहर निकाला गया। युवक को तुरंत ही सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय संजीव कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में संजीव की पत्नी और बच्चा बाल बाल बच गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : श्मशान घाट के रास्ते में बनाया बगीचा, नहीं ले जाने दी महिला की देह- परिजनों ने काटा बवाल
उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि राजस्व विभाग मौके पर कार्रवाई कर रहा है और मृतक परिवार को तत्काल फौरी राहत प्रदान कर दी जाएगी। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस हादसे ने एक मासूम से जहां पिता छीन लिया। वहीं छोटी उम्र में ही एक महिला ने अपना सुहाग खो दिया है।
