सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर आए दिन पेश आ रहे भयानक हादसों में कई परिवारों के चिराग बुझ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला सिरमौर जिले से रिपोर्ट हुए है- जहां पर एक 25 साल के लड़के की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है।

हादसे में युवक की मौत

युवक की मौत बाइक पर नियंत्रण खो देने के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि युवक काफी तेज स्पीड में था। खुद बाइक से गिरने से पहले उसने पैदल चल रहे एख व्यक्ति को भी जोरदार टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दादी के साथ रहती थी किशोरी, मजदूर ने घर से भगाया और कर दिया गंदा काम- मिली ये सजा

तेज स्पीड थी बाइक

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीते कल रात उपमंडल पावंटा साहिब में बांगरण रोड पर सूर्या कॉलोनी में पेश आया है। यहां पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10.30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक पर से संतुलन खो बैठा और बाइक समेत गिर गया।

मौके पर युवक की मौत

इस हादसे में युवक इतने बुरे तरीके से रोड पर गिरा की उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। मृतक की पहचान किशन तौमर (25) के रूप में हुई है- जो कि कलाथा गांव का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लोकल लड़कों ने पकड़े 7 चिट्टा तस्कर, पहले की धुनाई- फिर किया पुलिस के हवाले

कैसे पेश आया हादसा?

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पाया गया कि युवक काफी तेज स्पीड में था। बाइक के अनियंत्रित होने से पहले उसने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को भी टक्कर मारी थी।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

उधर, बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। किशन के माता-पिता ये मानने को तैयार ही नहीं है कि अब उनका बेटा उनके बीच नहीं है। इस हादसे के बाद परिजनों पर दुखों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि किशन पांवटा साहिब में किराए के कमरे में रहता था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी हाथों से नहीं उतरा था मेहंदी का रंग, नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

मामले की पुष्टि करते हुए DSP पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जांच के अनुसार, हादसा युवक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। फिलहाल, मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।