कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। देहरा क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। परिवार की जवान और लाडली बेटी की अचानक हुई मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार घटना देहरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवती रात के समय किसी काम से घर के बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पहले परिवार को लगा कि शायद सामान्य कमजोरी या घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी हालत गंभीर होने लगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आचार संहिता के बीच सीएम सुक्खू ने बुला ली कैबिनेट बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा 

बेटी की हालत देख घबरा गए परिजन

युवती की बिगड़ती हालत को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा रेफर कर दिया। जब टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने युवती की जांच की तो उसके पैर पर सांप के काटने के दो निशान मिले। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि युवती को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया 26 साल का बहादुर जवान, एक माह पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था

डॉक्टरों की कोशिशें भी नहीं बचा सकीं जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए] लेकिन तब तक जहर शरीर में काफी फैल चुका था। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। जवान बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार युवती बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव की थी। घर में उसकी हंसी-खुशी से हमेशा रौनक रहती थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो घरों के बुझ गए चिराग... चुनाव प्रचार से लौट रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी

पूरे इलाके में पसरा मातम

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।  मामले की पुष्टि करते हुए नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बरसात और गर्मी के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत का एहसास कराया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें