#हादसा

May 16, 2026

हिमाचल: दो घरों के बुझ गए चिराग... चुनाव प्रचार से लौट रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी

रात को हुआ हादसा, सुबह चला पता, तब तक थम चुकी थी दोनों की सांसें

शेयर करें:

rohru road accident

रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दो घरों को कभी ना भरने वाले गम दे दिए हैं। पंचायत चुनाव के दौरान अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए देर रात तक चुनाव प्रचार में जुटे दो युवक घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

देर रात हुआ हादसा, सुबह चला पता

बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात को हुआ था, लेकिन उसका पता सुबह उस समय चला, जब लोगों ने खाई में गिरे वाहन को देखा। लोगों का कहना है कि हादसे की जानकारी उसी समय मिल जाती तो शायद दोनों युवकों की जान बच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दो घरों की खुशियां मातम में बदल गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रत्याशी ने पहले वापस लिया नामांकन, फिर अधिकारी से फार्म छीन हुआ फरार; थाने पहुंचा मामला


यह दर्दनाक दुर्घटना रोहड़ू उपमंडल की जांगला उपतहसील अंतर्गत रनोल पंचायत में सामने आई है। मृतकों की पहचान लोकेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह निवासी रनोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पंचायत चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे और देर रात प्रचार खत्म कर घर लौट रहे थे।

घर पहुंचने से पहले ही छिन गई जिंदगी

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक पिकअप वाहन में सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में रात तक चुनावी चर्चा और जीत की उम्मीदें थीं, वहां सुबह मातम छा गया।

 

यह भी पढ़ें : एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख.पुकार मच गई। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे और पंचायत चुनाव में पूरी मेहनत से अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि चुनाव प्रचार से लौटते समय यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- 'ये सिर्फ यारां दीं सरकार' भ्रष्टाचार में डूबे हैं इनके नेता

कड़ी मशकत के बाद खाई से निकाले शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू ले जाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

यह भी पढ़ें : HRTC की हालत खराब: घाटा 2200 करोड़ के पार- अब महंगे डीजल ने बढ़ाई टेंशन, बंद हो सकते हैं कई रूट

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय सफर और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख