सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां रोतांवाला गांव में एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हदासे के वक्त पिकअप में 19 लोग सवार थे। पिकअप के सड़क पर पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई।
19 लोग घायल, 13 PGI रेफर
इस हादसे में पिकअप गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं- जिनमें से 13 को PGI रेफर कर दिया गया है। जबकि, 6 घायलों को उपचार के लिए बद्दी और नालागढ़ अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 6 दिन भारी, बारिश का येलो अलर्ट जारी- बिजली गिरने और आंधी की भी चेतावनी
क्षतिग्रस्त हुई पिकअप गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीते कल देर शाम को पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसा पिकअप के अनियंत्रित होने के कारण पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है।
घायलों की पहचान
घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों की पहचान-
- संकेत
- आकाश
- चीनू
- अंशिका
- गुलशन
- शानू
- माही
- सन्नू
- नरगिस
- नसरीन
- संतोष
- अमरीना
- रवि कुमार
- सोनम
- सरिता देवी
- नूर मोहम्मद
- हर्ष
- जूली
- चांदनी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से घर पहुंचते ही छात्र ने खुद को किया कमरे में बंद, थोड़ी देर बाद परिजनों को मिली देह
3 युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही हरियाणा के यमुनानगर में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर हिट एंड रन हादसे में हिमाचल के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के वक्त कार में कुल पांच युवक सवार थे- जिसमें से चार हिमाचल के थे। इस भीषण इस हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए हैं। जवान बेटों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, रोक दी गई सभी तैयारियां- जानिए क्या रही वजह
कैसे पेश आया हादसा?
शुरआती जांच में पाया गया है कि ये युवक ऑल्टो कार में सवार होकर कालाअंब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने इनकी कार को टक्कर मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। माना जा रहा है कि युवकों की कार को किसी ट्रक चालक ने टक्कर मारी है। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
