राजनीति

#विविध

May 1, 2025

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, रोक दी गई सभी तैयारियां- जानिए क्या रही वजह

5 मई को प्रस्तावित था राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

President Draupadi Murmu

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 5 मई से प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन द्वारा राज्य सरकार को आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है। राष्ट्रपति का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा था, खासकर शिमला, मंडी और लाहौल-स्पीति जिले के कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।

हिमाचल नहीं आ रहीं राष्टपति मुर्मू

अब यह संभावना जताई जा रही है कि निकट भविष्य में उनका दौरा पुनः निर्धारित किया जा सकता है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति 5 मई को शिमला पहुंचने वाली थीं। राजधानी में कल्याणी हैलीपैड से लेकर द रिट्रीट तक के मार्गों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए 6 दिन भारी, बारिश का येलो अलर्ट जारी- बिजली गिरने और आंधी की भी चेतावनी

क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

बुधवार को DC शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राष्ट्रपति की आवाजाही वाले सभी रूटों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सड़कों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को भी अभूतपूर्व स्तर पर ले जाने की तैयारी थी।

पहले क्या था प्लान?

राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मई को मंडी स्थित IIT में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करनी थी। यह सम्मेलन संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर आधारित था। इसके अलावा, 8 मई को देश की प्रतिष्ठित अटल सुरंग (अटल टनल रोहतांग) के दौरे की योजना भी उनके कार्यक्रम में शामिल थी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर IIT मंडी प्रबंधन पूरी तैयारी में जुटा था, और मंडी प्रशासन ने भी हर पहलू को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से भागी बेटी, दुख नहीं सह पाया पिता- वीडियो कॉल कर परिजनों को कहा अलविदा

प्रशासनिक हलचल हुई तेज

दौरा स्थगित होने की पुष्टि होते ही पूरे प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली से पहले ही सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हिमाचल पहुंच चुके थे, जिन्होंने दौरे से पहले स्थिति का जायजा भी लिया था। ऐसे में दौरा रद्द होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

नहीं होनी चाहिए कोई चूक

मंडी जिले के प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय लोगों ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की यात्रा को लेकर सुरक्षा में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे दौरा स्थगित हुआ हो, लेकिन भविष्य में यदि यह दौरा दोबारा तय होता है, तो राज्य सरकार को हरसंभव तैयारी पहले से सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : कारोबारी का बेटा निकला चिट्टा पॉजिटिव, सुनकर पिता बेहोश- दिमागी संतुलन खोया

अब सभी की निगाहें राष्ट्रपति भवन और राज्य सरकार पर टिकी हैं कि नया शेड्यूल कब जारी होगा। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर पहले से चल रही तैयारियों को विराम दे दिया गया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जैसे ही नया कार्यक्रम तय होगा, उसी समर्पण और सतर्कता से तैयारियां दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख