शिमला। आज पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को उन के शहीदी दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की प्रतिमा पर गणमान्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का भी खुलासा किया।
रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को लेकर रिज पर जिला प्रशासन द्वारा रखे गए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा गांधी के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। तथा देश के लिए महात्मा गांधी के संघर्षों व विचारों को याद किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी कार, महिला के आंखों के सामने उजड़ा सुहाग- पसरा मातम
क्या बोले कुलदीप पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा के पुजारी थे व देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी ने अहम भूमिका अदा की थी। पठानिया ने कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्राण त्यागे थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, निष्ठा और अहिंसा के पुजारी थे। जीवन भर उन्होंने सत्य, निष्ठा और अहिंसा के लिए काम किया।
क्या थे महात्मा गांधी के अंतिम शब्द
यह देश और मानवता का दुर्भाग्य है कि विदेशी ताकतें उनकी जान नहीं ले पाई, लेकिन इसी देश के नागरिक ने उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंतिम वाक्य "हे राम" कहा, वे एक सनातनी थे और उन्होंने हे राम कह कर देश और समाज को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। पठानिया ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि महात्मा गांधी स्वर्ग से इस देश और समाज को आशीर्वाद दें और यह देश आगे बढ़े और विश्व की एक शक्ति बने।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल को नहीं चाहिए नए IAS-IPS- केंद्र को भेजा पत्र
कब होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
इस दौरान उन्होंने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र पर भी बड़ी बात कही। मीडिया को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र मार्त्र के पहले सप्ताह में होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में संभवत 18 से 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अब तय माना जा रहा है कि हिमाचल का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह में होने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, भगा ले गया था पड़ोसी- हुआ अरेस्ट
प्रतिभा सिंह ने भी याद किए महात्मा गांधी
वहीं रिज पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के दिन अपने प्राण त्याग दिए थे। ऐसे में आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए और एकता के लिए प्राण न्योछावर किए थे। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया था ऐसे में आज हम उन्हें श्रद्धा के सुमन अर्पित कर रहे हैं।
