राजनीति

#यूटिलिटी

November 23, 2026

स्पीकर कुलदीप पठानिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, IGMC में करवाया भर्ती; CM सुक्खू-जयराम मिलने पहुंचे

कई दिनों से बुखार से परेशान थे विधानसभा अध्यक्ष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kuldeep singh IGMC

शिमला। हिमाचल प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार सुबह राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की व्यस्तता के बीच भी उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी।

 

सत्र के दौरान लगातार कामकाज और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते वह समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करवा पाए। सत्र समाप्त होने के बाद जब वह शिमला पहुंचे और बुखार में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उनका हाल जानने IGMC पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को झटका! सुक्खू सरकार करेगी शिक्षकों की भर्ती... सिर्फ 5 साल के लिए, उसके बाद नौकरी खत्म

कई दिनों से बुखार से परेशान थे विधानसभा अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह पठानिया पिछले कई दिनों से बुखार की समस्या से जूझ रहे थे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भी उनकी सेहत ठीक नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा। सत्र की समाप्ति के बाद भी जब उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो सोमवार सुबह उन्हें IGMC शिमला में भर्ती करवाया गया। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती और 3 साथियों के साथ होटल में रूका था 26 वर्षीय उमेश, सुबह कमरे में मिली देह

डॉक्टरों ने करवाए जरूरी टेस्ट, मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखे गए

IGMC अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष को बुखार की शिकायत के चलते भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने उनकी आवश्यक जांचें करवाई हैं और कुछ रिपोर्ट आगे की जांच के लिए भेजी गई हैं। फिलहाल उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बुखार किस कारण से हो रहा है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। IGMC के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीण एस भाटिया ने भी उनके अस्पताल में भर्ती होने और जरूरी जांच करवाए जाने की पुष्टि की है।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल: 81 साल की उम्र में फिर चुनावी रण में उतरेंगे कौल सिंह ठाकुर! जन्मदिन पर पारित किया प्रस्ताव

CM सुक्खू पहुंचे IGMC, जाना विधानसभा अध्यक्ष का हाल

कुलदीप सिंह पठानिया के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनका हाल जानने IGMC पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री ने भी की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष का कुशलक्षेम जानने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी IGMC पहुंचे। उनके साथ करसोग के विधायक दीपराज भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने पठानिया से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अस्पताल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष का हाल जाना।

 

यह भी पढ़ें : मिशन 2027: नूरपुर-फतेहपुर के भंवर में फंसे राकेश पठानिया, BJP हाईकमान की होगी अग्निपरीक्षा!

स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल कुलदीप सिंह पठानिया चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जरूरी जांचें की जा रही हैं। बुखार के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दे सकेंगे। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी विधानसभा अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने की खबर चर्चा में है। फिलहाल सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख