सोलन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिड डे मील के तहत पोष्टिक भोजन परोसने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे मील के तहत मिलने वाले आहार की दरों में बढ़ोतरी की गई है। मिड-डे मील के तहत मिलने वाली डाइट में 1.47 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे की छात्रों को पोष्टिक भोजना परोसा जा सके। इसके साथ ही पूरे महीने मिड डे मील में पकने वाली मेन्यू को भी तय कर दिया गया है।
स्कूलों के हिसाब से बढ़ी डाइट मनी
सरकार ने बाल वाटिका और प्राइमरी स्कूलों के प्रति छात्र की डाइट प्रतिदिन 6.19 रुपए से बढ़ाकर 6.78 रुपए कर दी है। इसी तरह से उच्च प्राइमरी स्कूलों में प्रति छात्र प्रतिदिन 9.29 रुपए से बढ़ाकर 10.17 रुपए कुकिंग कॉस्ट की गई है। इस तरह से बाल वाटिका और प्राइमरी स्कूलों के लिए 59 पैसे और उच्च प्राइमरी के लिए 88 पैसे डाइट मनी को बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें : नौणी यूनिवर्सिटी में चल रही थी चाय पार्टी, कुर्सी से अचानक गिरा अधिकारी- मौके पर तोड़ा दम
क्या बोले नोडल अधिकारी
एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि सरकार ने हिमाचल के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील की कुकिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी की है। हालांकि प्रति छात्र चावल की मात्रा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नर्सरी से लेकर प्राथमिक स्कूलों में प्रति छात्र 100 ग्राम चावल प्रतिदिन मिलते हैं। वहीं माध्यमिक स्कूलों में 150 ग्राम चावल प्रतिदिन छात्रों को मिल रहे हैं। चावलों की मात्रा पहले की ही तरह रहेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे की खेप लेकर घूम रहे थे दो राजस्थानी युवक, पहुंचे सलाखों के पीछे
इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को मिड डे मील के तहत नई कुकिंग कॉस्ट से खाना परोसने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों को पूरा महीना मिलने वाले पोष्टिक आहार का मेन्यू भी तय कर दिया गया है। अब स्कूलों में तय मेन्यू के हिसाब से ही मिड डे मिल बनेगा। स्कूलों में छात्रों को हर दिन ताजा, पोष्टिक और गर्म खाना परोसा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: राशन लेने गए दो दोस्तों का टूटा याराना, खड्ड में बहे- 48 घंटे से नहीं मिला एक का सुराग
महीने के पहले सप्ताह मिलेगा ये खाना
- महीने के पहले सप्ताह में स्कूल प्रबंधन की ओर से मिलने वाले खाने के मेन्यू में सोमवार को मिक्स वेज पुलाव या बाजरा पालक या हरा धनिया चावल मिक्स दाल के साथ बच्चों को परोसा जाएगा।
- मंगलवार को काला चना चावल, आलू.कस्तूरी मेथी चावल (इसमें हरा धनिया की जगह कस्तूरी मेथी का भी प्रयोग कर सकते हैं) परोसा जाएगा।
- बुधवार को मिड-डे मील में छात्रों के लिए वेज पकौड़ा कढ़ी, या मलका दाल-चावल बनाया जाएगा।
- गुरुवार को छात्रों को मिड-डे मिल में साबुत मूंग दाल-चावल धनिया चावल खाने को मिलेगा।
- शुक्रवार को सांभर या उड़द दाल-धनिया चावल छात्रों को परोसा जाएगा।
- शनिवार को आलू राजमाह-चावल बच्चों को दोपहर के भोजन में परोसा जाएगा।
महीने के दूसरे सप्ताह में ये मिलेगा खाना
- महीने के दूसरे सप्ताह के सोमवार को आलू-मटर या धुली उड़द-चावल बच्चों को परोसी जाएगी।
- मंगलवार को साबुत उड़द दाल-चावल मिड-डे मील में परोसी जाएगी।
- बुधवार को आलू और न्यूट्री पुलाव या फिर धुली मूंग दाल-चावल को मिड-डे मिल में शामिल किया जाएगा।
- गुरुवार को को चना दाल-घीया के साथ या फिर मलका दाल चावल के साथ परोसी जाएगी।
- शुक्रवार को रौंगी दाल-चावल मिड-डे मिल में बनाकर बच्चों को परोसा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चेहरा कुचलकर जंगल में फेंकी महिला, सबूत मिटाने की कोशिश- तीन हुए अरेस्ट
महीने के तीसरे सप्ताह क्या बनेगा
- महीने के तीसरे सप्ताह के सोमवार को मिक्स दाल चावल बच्चों को परोसा जाएगा।
- मंगलवार को सफेद चनाए आलू.चावल मिड डे मिल में बनाया जाएगा।
- बुधवार को मिक्स वेज पुलाव या फिर बाजरा-पालक पुलाव या फिर मसूर दाल बनाई जाएगी।
- गुरुवार को सोयाबीन दाल या आलू न्यूट्री धनिया चावल मिड-डे मील में परोसा जाएगा।
- शुक्रवार को मिड-डे मील में बच्चों को वेज पकौड़ा कढ़ी या फिर उड़द दाल धनिया चावल परोसा जाएगा।
- शनिवार को आलू राजमाह-चावल कस्तूरी मेथी चावल को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ने उजाड़ए दो परिवार, एक ही गांव से थे दोनों युवक- साथ में होगा अंतिम संस्कार
महीने के चौथे सप्ताह का भोजन
- महीने के चौथे सप्ताह सोमवार को आलू-मटर या धूली उड़द दाल धनिया चावल चावल के साथ बच्चों को परोसा जाएगा।
- मंगलवार को काला चना.आलू कस्तूरी मेथी चावल चावल के साथ बच्चों को खाने में दिया जाएगा।
- बुधवार को सूजी का हलवा या बेसन हलवा या खीर ड्राई फ्रूट के साथ या फिर मलका दाल चावल के साथ परोसी जाएगी।
- गुरुवार को वेज पकौड़ा कढ़ी या फिर चना दाल चावल के साथ होगी
- शुक्रवार को पुलाव आलू या मूंग दाल चावल के साथ परोसा जाएगा।
- शनिवार को चना दाल-घीया या सांभर अरहर की दाल धनिया चावल के साथ परोसी जाएगी।
