#हादसा

May 2, 2025

नौणी यूनिवर्सिटी में चल रही थी चाय पार्टी, कुर्सी से अचानक गिरा अधिकारी- मौके पर तोड़ा दम

सीनियर सेक्शन ऑफिसर मुन्ना लाल की कुर्सी पर बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत

शेयर करें:

Solan University Death

सोलन।  हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में स्थित डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में बुधवार को एक दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। विश्वविद्यालय के सीनियर सेक्शन अधिकारी मुन्ना लाल चौहान (59) की एक चाय पार्टी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

अचानक हुए बेहोश

बताया जा रहा है कि मुन्ना लाल कुर्सी पर बैठे थे कि अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र और फिर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: राशन लेने गए दो दोस्तों का टूटा याराना, खड्ड में बहे- 48 घंटे से नहीं मिला एक का सुराग

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर सोलन की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुन्ना लाल चौहान पुत्र भगत राम, निवासी गांव भुलाड़, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय में बतौर सैक्शन अधिकारी तैनात थे और सभी के बीच एक शांत और कर्मठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे।

चाय पार्टी के दौरान घटी घटना

पुलिस ने बताया कि 1 मई को विश्वविद्यालय में एक चाय पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें मुन्ना लाल भी शामिल हुए थे। उसी दौरान अचानक वह गिर पड़े। विश्वविद्यालय के कर्मचारी उन्हें तुरंत हेल्थ सेंटर ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें सोलन रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे की खेप लेकर घूम रहे थे दो राजस्थानी युवक, पहुंचे सलाखों के पीछे

प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक का अंदेशा

पुलिस ने परिजनों और साथियों के बयान दर्ज किए हैं। किसी ने भी किसी साजिश या शक की बात नहीं कही है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने फिर भी मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा गया है।मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख